लखीमपुर खीरी। रविवार को जिले के प्राथमिक व नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेला लगा। मेला में अधिकांश मरीज वायरल बुखार के रहे। चिकित्सकों ने आए हुए मरीजों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की।
निर्मलनगर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेला में 51 मरीजॉ दवा लेने पहुंचे। डॉ. संस्कृति द्विवेदी ने बताया कि अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम व मौसमी बुखार के रहे, जिनको देखकर दवा वितरित की गई। जरूरी मरीजों की यहां जांच भी की गई। वहीं इसके अलावा अन्य पीएचसी पर आयोजित मेला में मरीज दवा के लिए पहुंचे। संवाद