धनतेरस और दिवाली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। प्रमुख सड़कों और फुटपाथों पर त्योहार से जुड़ी दुकानें सज गई हैं। खीरी रोड पर मिट्टी के दीपक, खील और सजावट का सामान मिल रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखीमपुर खीरी में धनतेरस और दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर फुटपाथ तक दुकानें सज गई हैं। जगह-जगह त्योहार से जुड़े सामान की दुकानें लग गई हैं। बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। हर तरफ त्योहार का उत्साह नजर आने लगा है।
विज्ञापन
खीरी रोड पर विकास भवन के आसपास मिट्टी के दीपक, खील, चूड़ा और सजावट के सामान की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर लोग अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। वहीं सराफा बाजार में सोने-चांदी की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। कई लोग धनतेरस के लिए आभूषणों और अन्य सामान की बुकिंग करा रहे हैं। बर्तन बाजार में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। लोग धनतेरस पर खरीदारी के लिए बर्तन पसंद कर रहे हैं।
ग्राहकों का कहना है कि धनतेरस के दिन बाजार में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में उस दिन की भागदौड़ से बचने के लिए उन्होंने पहले से ही खरीदारी शुरू कर दी है। कारोबारियों को भी धनतेरस और दीपावली पर बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।