फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्ची को टक्कर मारने की शिकायत पर मां-बाप की पिटाई का आरोप

Thu, 05 Nov 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। सरगड़ा गांव में छह वर्षीय बच्ची को बाइक से टक्कर मारने की शिकायत पर उसके माता-पिता से मारपीट का आरोप लगा है। लीलावती के मुताबिक, 20 अक्तूबर को उनकी बेटी अंबिका दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान गांव निवासी पंकज वर्मा ने बाइक से उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची के बाएं पैर की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत के बावजूद शुरुआत में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 25 अक्तूबर को पंकज वर्मा, सर्वेश वर्मा और पल्लू वर्मा उनके घर पहुंचे। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज की और लीलावती को धक्का देकर गिरा दिया। पति को भी पीटा। आरोपियों ने घर में घुसकर सामान तोड़ दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। जाते समय आरोपियों ने दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

सीओ धौरहरा अभिषेक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें