फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समिति व दुकानों पर आधार कार्ड व खतौनी बिना नहीं मिलेगी खाद

Wed, 12 Nov 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रबी फसलों की बोआई शुरू होते ही खाद की मांग बढ़ गई है। किसानों को समिति व कृषि की दुकानों से खाद तभी मिलेगी, जब वह आधार कार्ड व खतौनी लेकर जाएंगे। किसानों से यह भी अपील की गई है कि विक्रेता से कैश मेमो जरूर प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 22213 एमटी यूरिया, 3241 एमटी डीएपी, 8206 एमटी एनपीके, 16395 एमटी एसएसपी का भंडारण है। साथ ही इफको कंपनी की एक डीएपी रैक सहकारी व गन्ना समितियों के लिए आने वाली है। किसान निर्धारित दर पर जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदें। बेवजह भंडारण से बचें।
अगर कोई विक्रेता अधिक मूल्य वसूलता है या खाद के साथ जबरन अन्य सामग्री देता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। ऐसे मामलों की सूचना 7839882212 दे सकते हैं। वहीं, समितियों से जुड़ी समस्याओं के लिए 7007918909 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें