फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नेपाल सीमा से सटे जिलों में खाद की दुकानों की होगी जांच, कालाबाजारी की आशंका पर कृषि मंत्री ने दिए निर्देश

Wed, 16 Jul 2025 03:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी समेत नेपाल सीमा से लगे जिलों में खाद की अधिक खपत क्यों हो रही है? इसकी जांच कराई जाएगी। बुधवार को लखीमपुर पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने यह बात कही है। 
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि लखीमपुर खीरी समेत नेपाल सीमा से सटे जिलों में खाद की दुकानों की जांच कराई जाएगा। खाद की कालाबाजारी के अंदेशे पर यह जांच हो रही है। इसके साथ ही इसकी भी जांच कराई जा रही है कि आखिर नेपाल सीमा से लगे जिलों में खाद की इतनी अधिक खपत क्यों हो रही है? 

विज्ञापन


कृषि मंत्री ने बुधवार को यह बातें लखीमपुर खे एलआरपी स्थित गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि दस लाख क्विंटल से ज्यादा खीरी में यूरिया भेजी गई, दस लाख क्विंटल मतलब 25 लाख बोरे हुए। प्रदेश और जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है और  किसी को अनावश्यक भंडारण करने की जरूरत भी नहीं है।

यह भी पढ़ें- बरेली दीपा हत्याकांड: कमरे में बेड पर लाश... पैक मिला सामान, पति लापता; CCTV से पुलिस को मिला ये सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा वाले इलाकों में खाद की इतनी खपत क्यों हो रही, इसकी जांच करवा रहे हैं। इसके अलावा ओवर रेटिंग की भी जांच करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से सटे जिलों में लगभग 50 लाइसेंस की जांच होगी और जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित अफसरों पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें