फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शुल्क जमा फिर भी जिम्मेदार नहीं करा रहे मैदान की सफाई

विज्ञापन
राजकीय मैदान में फैली पड़ी पॉली​थिन व अन्य कचरा। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के मैदान में दिवाली पर पटाखों की 130 दुकानें लगाई गईं थीं। दुकानदारों ने लाइसेंस प्रक्रिया पूरी करने और निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद पटाखों की दुकानें लगाईं थीं। साफ-सफाई का शुल्क भी जमा किया था, बावजूद इसके जिम्मेदारों ने अब तक मैदान की सफाई कराने की सुध नहीं ली है। इस कारण मैदान में काफी गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में हर वर्ष पटाखों की दुकानें लगाई जाती हैं। त्योहार के बाद मैदान की साफ-सफाई कराई जाती है, लेकिन इस बार कॉलेज प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मैदान में चारों और पॉलीथिन व अन्य कचरा फैला हुआ है, जो देखने में काफी भद्दा लग रहा है, जबकि सुबह के समय काफी लोग मैदान में टहलने आते हैं, बावजूद अब तक इसको साफ कराने की जरूरत नहीं समझी गई।
वहीं पटाखा विक्रेता लाइसेंस शुल्क जमा करने के बाद कॉलेज प्रशासन को साफ-सफाई का भी शुल्क देते हैं, बावजूद इसके इस तरह की लापरवाही समझ से परे है।


कूड़ा बीनते नजर आए बच्चे
दिवाली के बाद से राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चारों कचरा फैला है, जो स्वच्छ भारत मिशन को मुंह चिढ़ा रहा है। दिवाली के बाद से छोटे-छोटे बच्चे कचरे में प्लाटिक, गत्ता बीनते भी मैदान में दिख रहे हैं। बच्चों ने बताया कि इसको बेचकर रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


अवकाश होने की वजह से मैदान की सफाई नहीं कराई जा सकी। जल्द ही मैदान की सफाई करा दी जाएगी। मैदान में कुछ निर्माण कार्य चल रहे है। -जगत सिंह, प्राधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, लखीमपुर

राजकीय मैदान में फैली पड़ी पॉलीथिन व अन्य कचरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें