फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फीडर ओवरलोड... शहर से देहात तक हाहाकार

विज्ञापन
कैमहरा बिजली फीडर पर हंगामा करते किसान। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में शहर से लेकर देहात तक के फीडर ओवरलोड हो रहे हैं। इस कारण फॉल्ट भी ज्यादा हो रहे हैं। दिन और रात कई-कई बार ट्रिपिंग होने से उपभोक्ताओं की नींद खराब हो रही है। ओवरलोड और फॉल्ट के चलते घंटों बिजली कटौती हो रही है। जिससे लोगों में विभाग के प्रति काफी गुस्सा है।
विज्ञापन

शहर के बहादुरगनर, काशीनगर, महाराजनगर, गोटैयाबाद, नौरंगाबाद आदि मोहल्लों में रविवार रात के समय कई पर ट्रिपिंग से लोगों का हाल बेहाल रहा। राजाजीपुरम में तार टूटने से बत्ती गुल हो गई। शिकायत पर बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे और नया तार डालकर सप्लाई शुरू कराई। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में बिजली चोरी होने से फीडर ओवरलोड हो रहे हैं। सबसे ज्यादा चोरी रात में हो रही है। शहर में अभियान चलाकर बिजली चेकिंग कर बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
त्रिकोलिया में रात भर गुल रही
पलियाकलां। त्रिकोलिया फीडर से जुड़े लोगों को रविवार रात 11 बजे से सोमवार तड़के चार बजे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। लोगों ने बिजलीघर में कई फोन किए लेकिन फोन नहीं उठा। लगातार कटौती से त्रिकोलिया, पढुवा, लालपुर ढाका, पटिहन, पकरिया समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि वह जल्द ही हाइडिल का घेराव कर आंदोलन को विवश होंगे। उधर, पलिया शहर में रात नौ बजे के बाद लगातार ट्रिपिंग होती रही। सोमवार सुबह 11 बजे से ट्रिपिंग ने हर किसी को परेशान कर दिया। 10-15 मिनट के अंतराल की कटौती से लोग परेशान दिखे। संवाद

कैमहरा बिजली फीडर पर हंगामा करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें