फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम भरे, अब मंडी के चबूतरों पर होगा गेहूं का भंडारण 

Thu, 24 May 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 गेहूं खरीद में तेजी आने के साथ ही भंडारण की समस्या खड़ी हो गई है, क्योंकि जनपद के सभी गोदाम फुल हो चुके हैं। लिहाजा एफसीआई ने मंडी राजापुर में किराए पर चबूतरे लेकर गेहूं का भंडारण करने का फैसला लिया है, जिसके लिए मंडी के चार चबूतरे किराए पर लिए हैं।  
विज्ञापन

सरकार ने जनपद में इस वर्ष दो लाख 700 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके सापेक्ष अब तक एक लाख 47 हजार 534 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। वहीं केन्द्रीय पूल की एजेंसी एफसीआई को अब तक एक लाख 15 हजार 348 मीट्रिक टन गेहूं की डिलीवरी कर दी गई है। इतने में ही एफसीआई के सभी गोदाम फुल हो गए हैं, जबकि 15 जून 2018 तक गेहूं की खरीद की जानी है। भंडारण की समस्या से निपटने के लिए पहले एफसीआई सीतापुर के गोदाम में गेहूं भेजने पर विचार कर रहा था, लेकिन वहां के गोदामों में भी ज्यादा जगह नहीं है। इसके अलावा भाड़ा बढ़ने की समस्या आड़े आ रही थी। लिहाजा एफसीआई अधिकारियों ने वैकल्पिक तौर पर भंडारण के लिए मंडी राजापुर के चबूतरों को चुना है, जिसके लिए मंडी समिति से एग्रीमेंट भी कर लिया गया है। इसमें एफसीआई ने अगस्त 2018 तक चारों चबूतरों से स्टाक खाली करने की बात कही है।  

एफसीआई ने किराए पर चार चबूतरों नंबर पांच, छह, सात और आठ को लिया है, जिसका एग्रीमेंट हो गया है। इनमें करीब 36 हजार क्विंटल गेहूं का भंडारण किया जा सकेगा। जल्द ही एक-दो दिन में एफसीआई गेहूं का उतार शुरू कर देगी, जिससे इन चबूतरों पर संचालित क्रय केन्द्रों को दूसरे स्थानों पर भेजा जाएगा।  - संतोष कुमार, मंडी सचिव  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें