आरोपी के हाथ में खून से सना बांका और चाकू देख ग्रामीणों की जानकारी हुई। प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी शरीफ को हिरासत में लिया। घर के अंदर घुसी तो मंजर देख सन्न रह गई। महिला का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी शरीफ की पत्नी व अन्य बेटे बहुएं भी घर पर नहीं मिली। यहां तक कि मृतका की बेटी और बेटा भी लापता हैं। इनकी तलाश में जुटी हुई है।
मृतका के घर में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिना पंचनामा भरे शव सील किया
पुलिस ने मृतका के परिजनों व पति की गैरमौजूदगी में ही शव को बिना पंचनामा भरे ही सील कर मौके से हटा दिया। कस्ता चौकी प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव ने मीडिया कर्मियों व स्थानीय लोगों को भी अंदर जाने से रोक दिया। जब पुलिस ने शव को सील कर दिया तब मीडिया कर्मियों को अंदर जाने दिया गया।
ये भी पढ़ें-
दरिंदगी के बाद हत्या: दोबारा पोस्टमार्टम कराने पर अड़े परिजन, आरोप- धर्मांतरण के विरोध पर बेटी को मारा
महिला की निर्मम हत्या के बाद करीब 11 बजे तक फॉरेंसिक टीम भी मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका का पति शफीक घर पर मौजूद नहीं था। आरोपी शरीफ का दूसरा बेटा सत्तार कुंभी चीनी मिल गया हुआ था। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि महिला ने चाय बनाने से इनकार कर दिया था। इस पर आरोपी ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी।