फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या: लखीमपुर खीरी में मुख्य आरोपी आरिफ मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 31 Jan 2025 11:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी से लापता किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ में उसे दबोचा। उसके पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पढ़ुवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव देहरादून में प्रेमनगर के कंदौली के जंगल में फेंक दिया गया। किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक छोटू उर्फ आसिफ पांच दिन पहले प्रेम प्रसंग में बहला-फुसलाकर ले गया था। 

विज्ञापन


पिता का आरोप है कि धर्मांतरण का विरोध करने पर बेटी की हत्या की गई। एसपी संकल्प शर्मा के अनुसार, हिरासत में लिए गए पांच आरोपियों ने पूछताछ में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कबूली है। बृहस्पतिवार देररात पुलिस ने पढ़ुवा के पास जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उसके दायें पैर में गोली लगी है। 

सीसीटीवी फुटेज में दिखी थी किशोरी  
किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 25 जनवरी की शाम करीब पांच बजे लापता हुई थी। कहीं कोई पता न चलने पर उन्होंने आसिफ समेत 11 लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। आरोपी दूसरे समुदाय के होने से पुलिस ने तत्परता दिखाई और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक पर बैठी किशोरी और आसिफ की पहचान की। पुलिस को बिजनौर के नजीबाबाद तक बाइक की लोकेशन मिली। ढखेरवा चौकी इंचार्ज संदीप यादव टीम के साथ देहरादून पहुंचे थे। 

विज्ञापन

कपड़े फटे, चेहरे-गले पर चोट के निशान
पुलिस टीम ने देहरादून के प्रेमनगर थानाक्षेत्र के कंदौली से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर पास के जंगल से किशोरी का शव बरामद किया। किशोरी के चेहरे व गले पर चोट के निशान थे। कपड़े भी फटे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

तहरीर बदली, अब 14 को नामजद किया
पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को प्रेमजाल में फांसकर आरोपी धर्मांतरण कराना चाहते थे। विरोध करने पर आरोपियों ने हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस को नई तहरीर दी है, जिसमें 14 लोगों को नामजद किया है। 
विज्ञापन

मुख्य आरोपी छोटू उर्फ आसिफ को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बैरिया जंगल में भागने की फिराक में था। पढ़ुआ एसओ निराला तिवारी के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गौरिया पुल के पास उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने बचाव में गोली चलाई तो आरोपी के दाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। पुलिस आरोपी को रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया है। 

ये भी पढ़ें- फायर की आवाज और इंसान खून से तर: तंत्र-मंत्र और खजाना... फिर रचते ऐसी कहानी; जिसे मरा समझा वह निकला जिंदा

धौरहरा सीओ पीपी सिंह ने मुठभेड़ में आरोपी छोटू की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामला दो समुदायों के बीच होने की वजह से काफी संवेदनशील बन गया है। इसको लेकर गांव में बृहस्पतिवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही। किशोरी की मौत की खबर आने के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। 

घटना को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया गया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी बल भी मौजूद है। ढखेरवा चौराहा, लखहा मोड़, चचरा मोड़, खरवाहिया बाजार, दुलही मोड़, बिनौरा मोड़ सहित गौरिया गांव और आसपास इलाके में पुलिस का सख्त पहरा रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें