फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ के हमले में जख्मी पिता-पुत्र लखनऊ रेफर

Thu, 18 Sep 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रेंजर के साथ गन्ने के खेतों में पेट्रोलिंग करती वन कर्मियों की टीम। संवाद
विज्ञापन
ममरी। बाघ के हमले में घायल हुए हैदराबाद थाना क्षेत्र के बोझवा निवासी रामचंद्र (60) व उनका पुत्र पप्पू (42) की हालत में सुधार नहीं हुआ है। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। वहां भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हमलावर बाघ अब तक गन्ने के खेत में बैठा है। उसकी निगरानी के लिए वनकर्मियों की तीन टीमें गठित की गई हैं, जो बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। बाकरगंज गांव के पास मंगलवार सुबह कठिना नदी के समीप गन्ने के खेत में घास काटने गए पिता-पुत्र पर बाघ ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि वनकर्मी गांव में जाकर ग्रामीणों को नदी की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही गन्ने के आसपास कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें