फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र जख्मी

Sat, 21 Mar 2015 06:45 PM IST
मितौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव पकरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की बाइक सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बेहजम के सीएचसी  में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

करनपुर निवासी 50 वर्षीय बाबूराम अपने पुत्र लालू यादव के साथ शुक्रवार की देर शाम अपनी ससुराल गुरुधपा थाना हरगांव जा रहा था। बताते हैं कस्ता-सीतापुर मार्ग पर स्थित पकरिया गांव के पास करीब नौ  बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना जोरदार था कि गंभीर रूप से जख्मी बाबूराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसओ मितौली जावेद अख्तर ने बताया कि पुत्र लालू यादव को बेहजम में सीएचसी में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें