धौरहरा। धौरहरा कोतवाली के गांव कफारा में बेटे की मौत की सूचना मिलते ही बीमार पिता ने भी दम तोड़ दिया। यह खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय है।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के कफारा गांव निवासी बाबूराम काफी समय से बीमार चल रहे थे। उसके बेटे कुन्नू को क्षयरोग हो गया। कुन्नू को परिवार वाले जिला अस्पताल ले गए। यहां दो दिन भर्ती रहने के बाद सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई।
कुन्नू की मौत की खबर फोन से उसके पोते ने घर पर दी तो घर में कोहराम मच गया। जब बाबूराम को बेटे की मौत की जानकारी हुई तो पुत्र शोक में उसने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने पिता और पुत्र दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। यह खबर पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई।