फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अनुसंधान और शोध से किसान लाभ उठाएं

विज्ञापन
कृषि गोष्ठी को संबोधित करते अपर कृषि निदेशक अमरनाथ मिश्र। संवाद
विज्ञापन
पसगवां। अपर कृषि निदेशक अमर नाथ मिश्र ने ग्राम जसमढ़ी में एक किसान गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने किसानों को अनुसंधान और शोध से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने फरवरी-मार्च में गन्ने की फसल में सहफसली खेती करने का आह्वान किया। मक्का की फसल को लाभकारी बताया। उन्होंने बताया कि मोहम्मदी और मितौली में बीज गोदाम बनाए जाएंगे। उन्होंने घटती कृषि योग्य भूमि और बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने का आह्वान किया।
उन्होंने प्राकृतिक खेती पर विस्तार से चर्चा करते हुए जीवामृत और घन जीवामृत के लाभ और बनाने की विधि बताई। बैठक में प्रधान प्रतिनिधि भारत प्रसाद ,जगत प्रकाश, विषय लाल, एडीओ कृषि इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें