पलियाकलां। पलिया बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इन दुकानों के सामने खड़े होने वाले ई-रिक्शा भी जाम का कारण बन रहे हैं।
पलिया बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर अभी कुछ दिन पूर्व ही नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी व प्रशासन ने फीता डालते हुए नपाई का कार्य किया था। इसके बाद नोटिस देते हुए एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। दो सप्ताह बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हट सका है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। संवाद