धौरहरा। किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराना होता है, लेकिन दो दिनों से तकनीकी खराबी के चलते पंजीकरण नहीं हो पा रहे। इस दशा में किसानों का गेंहू नहीं बिक रहा।
सरकार की मंशा है कि किसानों का गेहूं उचित मूल्य पर सरकारी केंद्रों से खरीदा जाए। सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण होना जरूरी है। जब किसान पंजीकरण कराने के लिए जनसेवा केंद्रों पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया करते हैं, तो साइड पर किसान की भूमि का विवरण आप्शन आता है। वहां से भूमि का विवरण दिखाई नहीं देता।
ऐसी स्थित में किसानों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा। कफारा के किसान अभिषेक, रमेश कुमार और रामवती आदि ने बताया कि पंजीकरण न होने की वजह से गेहूं नहीं बिक पा रहा है। धौरहरा एसडीएम राजेश कुमार ने बताया तकनीकी खराबी के वजह से दिक्कत आ रही है। डीएफएमओ नमन पांडे ने बताया भूलेख अपडेट हो रहे हैं। सायद इसी वजह से पंजीकरण नहीं हो पा रहे हैं। एक दो दिनों में सही हो जाएगा।