फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पेट्रोल छिड़ककर पलिया तहसील पहुंचा किसान, आत्मदाह करने की दी चेतावनी

Fri, 27 Jun 2025 12:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी की पलिया तहसील में शुक्रवार को एक किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर पहुंचा। उन्होंने आत्मदाह करने की चेतावनी दी, जिससे तहसील परिसर में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
हाथ जोड़े खड़े पीड़ित किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र के ऐंठपुर निवासी किसान रामचंद्र तहसील में शुक्रवार को पेट्रोल डालकर पहुंच गए। उन्होंने आत्मदाह करने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि विपक्षी ने उनके खेत पर कब्जा कर धान की रोपाई कर दी। एसडीएम ने विपक्षी पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए, तब जाकर मामला शांत हो सका। रामचंद्र ने बताया कि उनकी गांव में जमीन है, जिस पर वह खेती करते हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि पास का ही किसान उनकी जमीन को तीन बार जोत चुका है। मना करने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। बीती 17 जून को जब उसका पोता खेत पर गया तो विपक्षियों ने उसको गालियां देते हुए भगा दिया। कई बार इसको लेकर जांच हुई और लेखपाल ने नपाई भी की, लेकिन विपक्षी हेकड़ किस्म के होने के कारण हर बार विवाद करने लगते हैं।

अफसरों पर मिलीभगत का आरोप 
26 जून को सुबह सुबह 10 बजे उक्त विपक्षी लोगों ने उसके खेत में धान की रोपाई कर दी। आरोप है कि कई बार एसडीएम से मिलने के बाद भी उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने राजस्व विभाग की अनुमति होने पर ही कार्रवाई की बात कही, जिसका फायदा उठाकर एसडीएम व लेखपाल की मिलीभगत से उक्त विपक्षी ने धान की फसल रोप दी। इससे क्षुब्ध होकर वह शुक्रवार को अपनी पत्नी व बेटे के साथ पहुंचकर तहसील में आत्मदाह करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। रामचंद्र को थाना ले आई। यहां एसडीएम रत्नाकर मिश्रा खुद पहुंचे और रामचंद्र से वार्ता की। रामचंद्र ने बताया कि वह काफी परेशान हैं और अगर प्रशासन दोनों पक्षों को जमीन पर जाने से रोक दे तो अच्छा होगा। मुकदमा फाइनल होने के बाद जिसके पक्ष में फैसला होगा, वह अपनी जमीन पर कब्जा ले।


विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर लौटे
एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि अब जिस दिन कोर्ट लगेगी, उसमें फैसला सुनाया जाएगा। जिसके हिस्से में कागजों के हिसाब से जो जमीन आएगी, वह उस पर अपना कब्जा ले सकता है। बाकी दबंगई करने के लिए विपक्षी सिख किसान पर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी को मुकदमा लिखने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम के आश्वासन के बाद रामचंद्र अपनी पत्नी व पुत्र के साथ वापस घर लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें