फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur kheri: किसान की हत्या... खेत से कुछ दूरी पर पड़ा मिला शव, मुंह में भरी थी बालू

Sat, 22 Mar 2025 01:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र में एक किसान का शव उसके खेत से कुछ दूर पड़ा मिला। उसके मुंह में बालू भरी थी। शरीर पर खरोंच के निशान थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की हत्या कर दी गई। मृतक के मुंह में बालू भरी हुई थी, जबकि शरीर पर चोट और खरोंच के निशान थे। ग्राम भदईपुरवा निवासी गुड्डू (36 वर्ष) पुत्र आरिफ अपने परिजनों के साथ खेत पर मसूर की फसल काटने के लिए गया था। दोपहर तक काम करने के बाद परिजनों ने घर चलने की बात कही तो गुड्डू ने बाद में आने की बात कही थी। 

विज्ञापन


मृतक का खेत घर से करीब चार किलोमीटर दूर नदी के दूसरे किनारे पर है। इस बात पर गुड्डू के परिजन घर लौट आए। परिजनों का कहना है कि खाना खाकर दोबारा खेत जा रहे थे तो खेत से कुछ दूर पहले ही गुड्डू का शव बरामद हुआ। गुड्डू के मुंह में बालू भरी हुई थी जबकि शरीर पर कई खरोंच के निशान थे। 

गला दबाकर की गई हत्या
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई तो पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद आई रिपोर्ट में मृतक गुड्डू की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन


ईसानगर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। उन्हें बुलाया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बाकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें