फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। मृतका के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव बाछेपारा मजरा बिजंहा भटपुरवा निवासी किसान कृपाली (55) के तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं।
लखीमपुर खीरी के धौरहरा में चरित्र पर शक में गुरुवार रात एक किसान ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी की गर्दन बांके से काटकर हत्या कर दी और भाग गया। सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। मृतका के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव बाछेपारा मजरा बिजंहा भटपुरवा निवासी किसान कृपाली (55) के तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। बड़े बेटे सूरत ने बताया कि शक करने को लेकर अक्सर मम्मी-पापा में झगड़ा हुआ करता था। इस बात को लेकर
गुरुवार रात करीब 12 बजे पिता ने बांके से गला काटकर मां जगरानी (45) की हत्या कर दी।
शुक्रवार की सुबह घर के सदस्यों को इसकी जानकारी हुई। धौरहरा पुलिस को सुबह हत्या की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर सीओ टीएन दुबे और कोतवाल विद्यासागर पाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि मृतक महिला के बड़े लड़के सूरत की तरफ से तहरीर मिली है, तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कृपाली की तलाश की जा रही है।