फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day 2025: मेहनत और लगन से सब कुछ संभव, पढ़ें- सीओ महक शर्मा की सफलता की कहानी

Sat, 08 Mar 2025 05:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

Women's Day 2025: हरियाणा के पानीपत में उरलाना कलां गांव की रहने वाली पीपीएस अफसर महक शर्मा लखीमपुर खीरी में सीओ निघासन की जिम्मेदारी संभाल रही है। उनके पिता किसान हैं। 
विज्ञापन
सीओ महक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साधारण परिवार में जन्म लेने वाली महक शर्मा ने मेहनत और लगन के जरिए पुलिस उपाधीक्षक पद प्राप्त किया। वह लखीमपुर खीरी जिले में सीओ निघासन के पद पर वर्तमान में तैनात हैं। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन


मूल रूप से हरियाणा के पानीपत में उरलाना कलां गांव की रहने वाली पीपीएस अफसर महक शर्मा के पिता ईश्वर शर्मा खेती किसानी करते हैं। महक शर्मा ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है। उनकी माता गृहिणी हैं। पूरे परिवार में सिर्फ महक शर्मा ही सरकारी नौकरी कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें- UP में हैरान करने वाला केस: सहेलियों से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, पति को छोड़ साथ रहने का बना रही थीं दबाव
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करनाल के दयाल सिंह कॉलेज से केमेस्ट्री में एमएससी की डिग्री ली। तीन बार परीक्षा देने के बाद उनका चयन पीसीएस में हुआ। उनके दो भाई हैं। उनको आगे बढ़ाने के लिए भाइयों ने उनका बहुत सहयोग किया। तीन अप्रैल 2023 को उनकी नियुक्ति हुई।
विज्ञापन


महक शर्मा बताती हैं कि उनको पढ़ाई के दौरान बड़ा संघर्ष करना पड़ा। दो भाई निजी जॉब करते हैं। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करने से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महिलाओं को खुद को पहचानना होगा। अच्छी शिक्षा और लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन ही वह रास्ता है, जिससे महिलाएं भी यह साबित कर सकती हैं कि वह किसी से कम नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें