फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसान ने आबकारी निरीक्षक पर लगाया मारपीट, वसूली का आरोप

Mon, 02 Mar 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भैंसटा निवासी मदनपाल ने आबकारी निरीक्षक पर मारपीट और पांच हजार रुपये की वसूली का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में मदनलाल ने आरोप लगाया है कि रविवार शाम वह चीनी मिल में गन्ना तौल कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। मिल के ट्रक यार्ड के पास कार सवार चार-पांच लोगों ने उनका ट्रैक्टर जबरन रोक लिया।
विज्ञापन

किसान का कहना है कि तीन लोग वर्दी में थे, जबकि अन्य सादे कपड़ों में। कार सवारों ने कहा कि ट्राॅली से उनकी जीप का इंडिकेटर तोड़ दिया है। जैसे ही ट्रैक्टर रोका गया, एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर चला गया और बाकी लोगों ने मदनलाल को जबरन कार में बैठा लिया। चीनी मिल परिसर स्थित आबकारी दफ्तर ले जाया गया, जहां 12 हजार रुपये की मांग की गई। सूचना मिलने पर सहयोगी रामनरेश जब दफ्तर पहुंचे तो उन्हें भी डराया-धमकाया गया। संवाद
चीनी मिल के सामने मेरी गाड़ी खड़ी थी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली वाले ने गाड़ी के पीछे की लाइट तोड़ दी। रोका गया तो वह नशे में था। मरम्मत करने के लिए कहा तो हाथ पर जोड़ने लगा। बस इतनी सी बात हुई। वहीं जो आरोप लगाए गए हैं, वह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश रावत, आबकारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें