शाहजहांपुर में स्व.सूरज कांति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को प
शाहजहांपुर। स्व.सूरज कांति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को शाह क्लब के मैदान पर खेला गया। इसमें फरीद क्रिकेट अकादमी ने आठ विकेट से जीत दर्ज की।
फाइनल मैच में प्रयास अकादमी जलालाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट होकर 95 रन बनाए। युवराज ने 25, रुद्र प्रताप ने 16 रनों का योगदान दिया। फरीद अकादमी की ओर से अनिकेत ने छह व यश यादव ने दो विकेट हासिल किए।
इसके बाद फरीद अकादमी ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। आराध्य ने 42 और कौशल ने 20 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अनिकेत, मैन ऑफ दा सीरीज आराध्या रहे। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एपेक्स के सदस्य आनंद पाठक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने विजेता-उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। को-ऑर्डिनेटर मनोज यादव, फरीद, रजत मौजूद रहे। आभार अभय गुर्जर ने व्यक्त किया।