फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजन को मिले 50 हजार

विज्ञापन
demo photo - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
प्रशासन ने 110 परिजन के खाते में भेजी 55 लाख की अनुग्रह धनराशि
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कोविड-19 से मृतक 110 लोगों के परिजन के खातों में जिला प्रशासन ने राज्य आपदा मोचक निधि से 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि भेजी है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 292 लोग कोरोना से जान गवां चुके हैं, जिसके सापेक्ष 158 मृतकों के परिजन ने अनुग्रह राशि के लिए आवेदन किए थे।
बुधवार को जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कांफ्रेसिंग हाल में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कोविड-19 से मृतक लोगों के परिजन के खातों में राज्य आपदा मोचक निधि से 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि भेजने की समीक्षा की। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 से अपनी जान गंवाने वाले 292 लोग प्रशासन के आंकड़ों में सूचीबद्ध हैं, जिसमें से अब तक 158 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 128 नाम सूची में शामिल हैं और 30 नाम सूची के अलावा हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 से मृत 110 मृतकों के परिजन के खातों में शासन के निर्देश पर राज्य आपदा मोचक निधि से 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि भेजी है। डीएम ने कहा कि लिस्ट के अलावा भी कोरोना से मरने वालों के आश्रितों के आवेदन लिए जा रहे हैं। इनको भी मुआवजा राशि दी जाएगी।
अनुग्रह राशि प्राप्त करने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
कोविड से मृतकों के परिजन के आवेदन-पत्र जमा करने के लिए सेल गठित किया गया है। आवेदन पत्र अनिवार्यत: 11 बिंदु के निर्धारित प्रारूप पर अपनी तहसील व जिले पर स्थित ‘कोविड-19 अहेतुक सहायता आवेदन-पत्र प्राप्ति सेल‘ को राजकीय कार्य दिवस में पूर्वाह्न दस बजे से अपरान्ह् पांच बजे तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। तहसीलदार लखीमपुर- 9454416573, तहसीलदार गोला- 9454416575, तहसीलदार निघासन- 9454416577, तहसीलदार पलिया- 9454416576, तहसीलदार मोहम्मदी- 9454416574, तहसीलदार धौरहरा- 9454416578, तहसीलदार मितौली- 9454418922 व कंट्रोल रूम 05872-259985 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

तीन बच्चों को मिला पीएम केयर्स स्कीम का लाभ
डीएम ने बताया कि पीएम केयर्स स्कीम फॉर चिल्ड्रन 2021 योजना से जनपद में तीन बच्चों, जो कोविड के कारण पूर्ण रूप से अनाथ हो गए, उन्हें केंद्र सरकार ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की है। उप्र सीएम बाल सेवा योजना से ऐसे बच्चे जिनके माता या पिता की मृत्यु 01 मार्च 2020 के बाद कोविड महामारी के कारण हो गई है, ऐसे बच्चों को जो 18 वर्ष से कम है, उन्हें 4000 रुपये प्रति माह की दर से आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की है। ऐसे जनपद के कुल 63 बच्चों को चार हजार प्रतिमाह की दर से दिसंबर 2021 तक का भुगतान किया जा चुका है। वहीं 16 आवेदन अभी कार्रवाई में है, जिन्हें जल्द समिति से अनुमोदन लेकर लाभान्वित किया जाएगा। उप्र सीएम बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत ऐसे बच्चे जिनके माता या पिता की मृत्यु 01 मार्च 2020 के बाद कोविड के अलावा किसी अन्य कारणवश हो गई है या अनाथ हो गए हैं। ऐसे बच्चों के कुल 120 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसके तहत कुल 23 आवेदन जनपद स्तर पर स्वीकृत किए जा चुके हैं। इन्हें शीघ्र ही 2500 रुपये प्रति माह की दर से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें