फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धौरहरा सांसद रेखा वर्मा के नाम से किसी ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया और अब वह मेसेंजर के जरिए फेसबुक पर उनसे जुड़े लोगों को संदेश भेजकर रुपये मांगने लगा। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। एसपी ने मौखिक सूचना पर अकाउंट बंद कराकर मामलेे की जांच साइबर सेल को सौंपी है।
विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धौरहरा सांसद रेखा वर्मा की फेसबुक पर रेखा अरुण नाम से फेसबुक अकाउंट है। किसी ने उनका इसी नाम से फर्जी अकाउंट बना लिया। उनके फेसबुक से जुड़े कुछ लोगों को मेसेंजर के माध्यम से संदेश भेजकर आर्थिक मदद मांगने लगा। यह देख लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को दी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने एसपी विजय ढुल से वार्ता की और घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फेसबुक पर बनाए गए फर्जी अकाउंट की साइट ब्लॉक करा दी गई है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें