गोस्वामी तुलसीदास की रचनास्थली रामवाटिका धाम में चल रहे श्रीराम यज्ञ में गुरुवार को बरसाने के कलाकारों ने रासलीला में सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र नाटक का मंचन किया। यहां लीला देख दर्शक भाव विभोर हो गए।
श्रीराम यज्ञ के साथ चल रहे रासलीला कार्यक्रम में कलाकारों ने सत्यवादी राजा हरिशचंद्र नाटक का मंचन किया। यहां कलाकारों ने लोगों को सत्य को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चैयरमैन राजीव जायसवाल, भगवती प्रसाद शुक्ल, अनिरुद्ध, तन्नू मिश्रा, आशीष कुमार श्रीवास्तव, रमाकांत अवस्थी, भगौती अग्रवाल, समलिया प्रसाद मिश्र पं रामकुमार शर्मा और उमाशंकर शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।