फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के कारण फेल हुआ ब्लाक, यात्री हुए परेशान

Sun, 05 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
railway - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जमकर किया हंगामा, एसएस को घेरा
विज्ञापन

नौ घंटे से ज्यादा बंद रहा रेल संचालन
होना था अंडरपास निर्माण, खुदाई के दौरान कार्यस्थल पर हुआ पानी का रिसाव 
52248 पैसेंजर ट्रेन को लखीमपुर से सीतापुर के लिए किया वापस 
लखीमपुर और देवकली के बीच अंडरपास निर्माण के लिए शनिवार को लिया गया ब्लाक पानी के रिसाव के कारण फेल हो गया।  ब्लाक फेल होने के कारण सीतापुर और मैलानी के बीच करीब नौ  घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। वहीं सीतापुर से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को लखीमपुर से ही सीतापुर के लिए वापस कर दिया गया, जिससे गोला की ओर जाने वाले यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया और स्टेशन अधीक्षक (एसएस) को घेर लिया। हंगामा होते देख पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी सिपाहियों ने समझा बुझाकर यात्रियों का गुस्सा शांत किया।
विज्ञापन

शनिवार को लखीमपुर और देवकली के बीच मानवरहित क्रॉसिंग संख्या 128 को खत्म करने की शुरुआत हुई। यहां पर अंडर पास का निर्माण कराने के लिए कार्यदायी संस्था ने रेलवे से पांच घंटे का ब्लाक मांगा था।  जिस पर रेलवे ने इस रूट पर पांच घंटे का ब्लाक देते हुए शनिवार को तिकुनियां से सीतापुर और सीतापुर से मैलानी  जाने वाली 52239 और 52242 ट्रेन को निरस्त करते हुुए 52248 पैसेंजर को एक घंटे विलंब से चलाए जाने के निर्देश जारी किए थे। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे कार्यदायी संस्था ने अंडरपास बनाने का काम शुरू किया। अंडरपास को लेकर शुरू हुई खुदाई के दौरान वहां पर पानी का रिसाव होने लगा और देखते ही देखते खुदाई स्थल पर पानी भर गया, जिससे ब्लाक फेल हो गया। पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगवाना पड़ा। इस दौरान मैलानी जाने वाली 52248 पैसेंजर ट्रेन भी लखीमपुर स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई। अंडरपास का काम पूरा न हो पाने के कारण  इसे करीब एक घंटा तक लखीमपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। इससे यात्रियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया और स्टेशन अधीक्षक को उनके कार्यालय में घेर लिया और टिकट वापसी की मांग करने लगे। हंगामे पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंच गए और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया। इस बावत पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ आलोक  श्रीवास्तव ने हंगामे की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

--
...और वापस हुई सीतापुर को ट्रेन
 लखीमपुर। ब्लाक फेल होने से रोकी गई ट्रेनों में कंट्रोल के निर्देश पर 52248 पैसेंजर को 52241 इंटर सिटी बनाकर सीतापुर के लिए रवाना कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें