फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्कूल के वाहनों में खामी मिली तो सीधे सीज होगी गाड़ी

Tue, 17 Mar 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्कूल के वाहनों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। एक से 15 अप्रैल तक जिले में विशेष अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की जांच की जाएगी। इस दौरान किसी भी वाहन में कमी मिलने पर उसे सीधे सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस या परमिट समाप्त हो चुका है, उनकी सूची तैयार कराई जा रही है। साथ ही ऐसे वाहनों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिनकी आयु 15 वर्ष पूरी हो चुकी है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से कहा कि बच्चों को लाने-ले जाने वाले सभी वाहनों की भौतिक जांच करा लें और वाहन की बॉडी व तकनीकी स्थिति दुरुस्त करा लें।
उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में बिना फिटनेस या परमिट के वाहन चलाते पाए जाने पर या तकनीकी व भौतिक रूप से खराब वाहन मिलने पर स्कूली बच्चों के जीवन को संकट में डालने के आरोप में परिवहन विभाग की ओर से विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अनुसार कासगंज और आगरा में स्कूली वाहनों के कमजोर फर्श टूटने से हुई दुर्घटनाओं के बाद शासन ने इसे गंभीरता से लिया है। ऐसे में अब स्कूली वाहनों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें