फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फोन पर सराफा व्यापारी से मांगी 12 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नीमगांव के एक गांव के सराफा व्यापारी से फोन पर 12 लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया हे। रकम न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेहजम में व्यापारी संगम की सोने-चांदी की दुकान है। रविवार रात उनके मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आई और 12 लाख की रंगदारी मांगी गई। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। कई बार कॉल आने के बाद पीड़ित परिवार दहशत में आ गया। परिवार बेहजम चौकी पहुंचा तो पुलिस जांच में जुट गई।
सोमवार को मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस के अधिकारी ने संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने बेहजम चौकी प्रभारी के साथ सर्विलांस के जरिये फोन करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूचना पर सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह भी थाने पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन




पीड़ित का दूसरे पक्ष से एक साल पुराना विवाद है। व्हाट्सएप कॉल से धमकी दी गई है। पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी ने बताया कि उसने कॉल नहीं की है। फोन चार्जिंग पर लगा था। किसी ने शरारत की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सुनीता कुशवाहा, थानाध्यक्ष नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें