फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने मृतक की बीवी पर जताया शक

Wed, 21 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  फरधान।
विज्ञापन
शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोली लगने से हुई थी शकील की मौत, पुलिस ने कई लोगों से की पूछताछ
विज्ञापन

लखीमपुर शहर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी शकील अहमद की मौत गोली लगने से हुई थी। इस बात की पुष्टि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। मृतक के छोटे भाई ने मृतक की पत्नी पर ही हत्या करवाने का शक जाहिर किया है।  पुलिस ने बुधवार को मृतक की पत्नी समेत कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की।
शकील कुछ वर्ष पहले परिवार समेत खीरी छोड़कर शहर के मोहल्ला हिदायत नगर में रहने लगा था और मोहल्ला थरवनगंज के बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग ट्रेनिंग सेंटर खोला था। मंगलवार को उसका रक्तरंजित शव थाना फरधान क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के पास गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई मुईद अहमद की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। तहरीर में उसने मृतक की बीवी राशिदा खातून पर हत्या करवाने का शक जाहिर किया था। विवेचक एसओ तपेश्वर सागर ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन के पास गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस को मामले से जुड़े कुछ सुराग हाथ लगे हैं। मृतक के मोबाइल को खंगालने के अलावा बुधवार को पुलिस ने मृतक की बीवी राशिदा खातून सहित कुछ लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

 
शकील-राशिदा के बीच मधुर नही थे संबंध 
फरधान। मृतक के भाई आदिल, वकील, शकील ने बताया कुछ समय से शकील और राशिदा के बीच संबंध सामान्य नही थे। इन लोगों ने मामले में राशिदा की भूमिका को संदिग्ध करार दिया है। उनका कहना है कि सोमवार को भइया गायब हुए, लेकिन इसकी सूचना राशिदा ने उसी दिन नहीं दी। भाई वकील का कहना है कि भैया और भाभी की आपस में नहीं बनती थी, हालात ये थे की भइया हम लोगों से घर की बजाय दुकान पर मिलने को कहते थे। कुछ दिनों से राशिदा भैया पर हिदायतनगर का मकान बेचकर लखनऊ में रहने का दबाव बना रही थी, जिसका शकील विरोध करते थे। शादी के डेढ़ साल बाद मियां-बीवी के बीच दरार पड़ गई और राशिदा मायके लखनऊ में जाकर रहने लगी। चार-पांच साल वह वहीं रही। इस बीच कोर्ट में मुकदमा दायर कर खर्चा-पानी भी लेती रही। बाद में सुलह-समझौता हो गया और दोनों हिदायतनगर में मकान बनाकर रहने लगे थे, लेकिन  उनके बीच फिर तकरार शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन

 
देवर पर धमकी देने और मोबाइल छीनने का आरोप
मृतक शकील की पत्नी बुधवार को एसपी से मिली। उन्होंने एसपी को तहरीर देकर बताया कि उसके पति, मखदूम मियां मजार खीरी टाउन के सज्जादानशी थे। 20 सितंबर को वफ्फ बोर्ड लखनऊ में मखदूम दादा मियां मजार के सज्जादानशी के पद पर पति की पक्की लिखा पढ़ी होनी थी। इससे एक दिन पहले ही उसके पति की हत्या कर दी गई। राशिदा खातून ने अपने एक देवर पर 20 सितंबर को ही घर पर आकर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने और मोबाइल छीन ले जाने का आरोप लगाया है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें