पाकिस्तान का पुतला फूंका, कैंडल मार्च निकालकर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
कश्मीर में हुई आतंकी घटना में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। इस घटना से नाराज युवाओं ने मोमबत्तियां जलाकर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में बुधवार को शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए संकल्प सभा हुई। इसमें कॉलेज की छात्राओं और महाविद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए तन-मन-धन से समर्पण करते हुए एकजुट रहने की शपथ ली और मोमबत्तियां जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके मुख्य अतिथि डॉ. एससी मिश्रा रहे। इस दौरान प्राचार्य निरूपमा अशोक, डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ. पुष्पा मलिक, डॉ. बीनारानी गुप्ता, डॉ. गीता शुक्ला, डॉ. शशिप्रभा बाजपेई सहित सभी छात्राएं मौजूद रहीं। संचालन डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने किया। युवक कांग्रेस ने भी मंगलवार देर शाम मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा, विपुल गुप्ता, दुर्गेश मिश्रा, जय प्रकाश, संदीप पांडे, दिलीप पासवान, अरबाज खान मौजूद रहे। लखीमपुर सिविल कांट्रेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्रा डॉक्टर के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग प्रांगण में एक जनसभा हुई। इसके बाद पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर शिव कुमार, दिनेश कुमार, संजय शुक्ला, नीरज मिश्रा, रमेश शुक्ला, राजू अवस्थी, नीरज मिश्रा, अनूप तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे। अनूप गुप्ता मित्र मंडली के कार्यकर्ताओं ने कंपनी बाग चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। भाजयुमो के महामंत्री प्रशांत राजवंश, पुष्पेंद्र राठौर, अंकुश सहगल, अर्पण मिश्रा, अरविंद जायसवाल, कुलदीप राना, लवकुश मिश्रा, उपेंद्र वर्मा, हंसराज वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर के छात्रों ने भी मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। टेंट हाउस एसोसिएशन के लोगों ने सेना के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद, सैय्यद इसरार हुसैन, रामबहादुर, योगेश जोशी और अवधेश त्रिवेदी मौजूद रहेे। आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक संत लाल वर्मा, जेपी, मोहम्मद लईक, दीप रंजन अमित, ज्ञानेंद्र कुमार, कुलदीप सहित कई लोग मौजूद रहे।