उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़रिया तुला में विज्ञान पढ़ाते अध्यापक मोहम्मद शाहिद। स्रोत: संवाद
बिजुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़रिया तुला के एक शिक्षक ने विज्ञान शिक्षण को रोचक बना दिया है। मोहम्मद शाहिद नाम के यह शिक्षक वीडियो के माध्यम से बच्चों को विज्ञान पढ़ा रहे हैं।
शाहिद का नया वीडियो विशेष चर्चा में है। इसमें वे बच्चों को आंख, फेफड़ों और हृदय की संरचना को समझा रहे हैं। उनका कहना है कि विज्ञान को व्यावहारिक तरीके से समझाने से बच्चे बेहतर सीखते हैं। पिछले 15 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शाहिद की इस पहल की छात्र और अभिभावक प्रशंसा कर रहे हैं। शाहिद अपने विद्यालय में पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकाश संश्लेषण जैसी जटिल अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाते हैं। वे बताते हैं कि कई बार गांव के बच्चे स्कूल नहीं आना चाहते। ऐसे में वीडियो के जरिए बच्चों का रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ता है। संवाद