कार्यक्रम में मौजूद एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी व अन्य। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों के संगठन यूपी प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ की बैठक का आयोजन शनिवार को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। चुनावी अधिकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री परमानंद की मौजूदगी में नई कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष महंथ सिंह ने की।
इसमें लल्लन प्रसाद को अध्यक्ष, शिव सिंह वर्मा को मंत्री, अवधेश कुमार शाक्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप वर्मा को कोषाध्यक्ष, अजय कुमार राय को संप्रेक्षक और सिम्मी गौतम को संगठन मंत्री बनाया गया। संवाद