फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पुत्र का सवाल- प्रशासन क्यों कतरा रहा है कार्रवाई करने से

विज्ञापन
पलिया (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया में धरने पर पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। जमीन के विवाद मेें पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के बाद उनके पुत्र संजीव मिश्रा का गुरुवार को दसवें दिन भी ग्राम त्रिकोलिया में धरना जारी रहा, काफी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर समर्थन किया और आरोपी सीओ समेत अन्य फरार आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पूर्व विधायक के पुत्र ने सवाल किया कि आखिर प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई करने से क्यों कतरा रहा है।
विज्ञापन

निघासन से तीन बार विधायक रह चुके निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की बीते रविवार को जमीन के विवाद के चलते मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू किया था। डीएम शैलेंद्र कुमार ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था तब ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया था लेकिन उसके बाद मामले में कोई कार्रवाई न होने से मंगलवार से पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। गुरुवार को दसवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। पूर्व विधायक के पुत्र ने कहा कि जब तक उनके पिता को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके लिए चाहे कोई भी लड़ाई या आंदोलन करना पड़े।
सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, की कार्रवाई की मांग
गुरुवार को धरनास्थल पर जिला पंचायत सदस्य पुत्र पिंटू चौधरी के नेतृत्व में सपा नेता पहुंचे। यहां पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने के साथ ही प्रशासन से सवाल किया गया कि प्रशासन कार्रवाई में इतनी देरी क्यों कर रहा है। सभी ने एक स्वर में पूर्व विधायक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें