फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश के बीच भी अखाड़े में चला दांव-पेच

Wed, 08 Apr 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मुकाबला से पूर्व हाथ मिलाती पहलवान खुशी और प्रिया। स्रोत :आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। श्री राजेंद्र गिरि स्टेडियम में आयोजित मुलायम सिंह यादव स्मृति अखिल भारतीय एकता विराट दंगल के दूसरे दिन बारिश के बीच भी पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। हालांकि, बरसात के चलते दंगल को निर्धारित समय से पहले समाप्त करना पड़ा।
विज्ञापन

दो दिवसीय दंगल में महिला व पुरुष वर्ग के कुल 24 पहलवानों ने भाग लिया। मुकाबलों में दांव-पेंच और ताकत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। गूंगा थापा और भूकंप राणा (राजस्थान) के बीच हुई कुश्ती में गूंगा थापा ने जीत हासिल की। खुशी पाल (दिल्ली) और प्रिया श्रीवास्तव (बनारस) के बीच मुकाबले में खुशी पाल विजेता रहीं। लक्ष्मण दास (अयोध्या हनुमानगढ़ी) और गुड्डू पहलवान (काशीपुर स्टेडियम) के बीच हुई कुश्ती में लक्ष्मण दास ने पटकनी देकर जीत दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन अयोध्या हनुमानगढ़ी के पहलवान बाबा बजरंगी दास ने किया। आयोजक जिला पंचायत सदस्य वारिस अली ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान रहीसुद्दीन, अनीस अली उर्फ गुड्डू, आसिफ अली अंसारी, मौलाना सलमान रज़ा, नैमिष वर्मा, प्रभात गुप्ता, हरविंदर सिंह उर्फ टीटू सरदार, नंदकिशोर भार्गव, सगीर अहमद, अतीक अहमद, जलीस अहमद अंसारी और लाल मोहम्मद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें