फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दस साल बाद भी हैंडओवर नहीं हो सका ओवरहेड टैंक

विज्ञापन
अरुण जायसवाल
विज्ञापन
बेलरायां खीरी। बेलरायां क्षेत्र की लगभग 10 हजार से अधिक आबादी आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर है, क्योंकि काफी समय से बने पड़े ओवरहेड टैंक को अब तक हैंडओवर नहीं किया गया है। वहीं कभी कभार क्षेत्र में इससे जो आपूर्ति की जाती है वह पानी पीला होने के कारण उपयोग करने लायक नहीं होता।
विज्ञापन

सन् 2015 में प्रदेश की सपा सरकार ने नागरिकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए ग्राम पंचायत भिडोरी के ग्राम भुलनपुर, तकियापुरवा में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया था। ओवरहेड टैंक बनने के बाद वर्ष 2020 में विभाग ने पंचायत के बेलरायां, कुशाही, तकियापुरवा, भूलनपुर, भिडोरी सहित 15 मजरों की गलियों में पाइप लाइन बिछाकर घरों में पानी की टोंटियां भी लगा दीं। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद जागी।

आरोप है कि अफसरों की अनदेखी के चलते बेलरायां में ओवरहेड टैंक से घरों की टोंटियों में पानी की आपूर्ति वर्ष में एकाध बार ही हो पा रही है। टोंटियों से पानी गंदा और पीला आ रहा है। इस कारण लोगों को हैंडपंप के पानी से ही काम चलाना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत में बने ओवरहेड टैंक को अभी सुपुर्द नहीं किया जा सका हैं। बावजूद इसके नियुक्त ऑपरेटरों को पंचायत के गांवों में नियमित पानी की आपूर्ति कराने की हिदायत दी गई है। अगर पीला पानी आने की समस्या है तो वह दिखवाएंगे। - टीकाराम, प्रधान भिडोरी


घरों में पानी की टोंटियां लगने से लोगों में शुद्ध पेयजल की आस जगी थी, लेकिन पानी की नियमित आपूर्ति शुरू न होने से हैंडपंपों का आर्सेनिक युक्त पानी पीने को विवश हैं। - अरुण जायसवाल


ग्राम तकियापुरवा में घरों की टोंटियों में पानी की आपूर्ति माह में एकाध बार ही हो रही है। उसमें भी पानी पीला आता है, जो पीने योग्य नहीं होता। अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे। - इंद्रपाल सिंह



गर्मी भी आ गई है। पानी की दिक्कत है, हैंडपंपों में गंदा पानी आ रहा है। हमारी मांग है कि घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। - अंकुर कुमार




इस गर्मी में अगर ओवरहेड टैंक शुरू हो जाए तो बहुत बड़ी राहत मिलेगी। हैंडपंप खराब भी हैं, पानी भी साफ नहीं आता। अगर टंकियों में पानी आने लगे तो शुद्ध पानी मिल सकता है। - महेश कश्यप

अरुण जायसवाल

अरुण जायसवाल

अरुण जायसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें