धौरहरा। थाना खमरिया क्षेत्र के महरिया गांव में रविवार चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग की चपेट में आकर दस माह के मासूम बच्चे की झुलसकर मौत हो गई।
थाना खमरिया क्षेत्र के महरिया निवासी झब्बू लाल के घर में रविवार रात खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग से चारपाई पर सो रहे 10 माह के गोलू की झुलसकर मौत हो गई। मृतक बालक की मां सुमन के मुताबिक, वह खाना बनाते समय बालक को पड़ोस में पड़ी चारपाई पर सोता छोड़कर शौच को चली गईं थीं।
इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से चारपाई पर पड़ा बिस्तर जल गया, जिससे चारपाई पर सो रहा मासूम बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धुंआ उठता देख दौड़ कर सुमन ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो मां सुमन के भी हाथ झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संवाद