फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ महीने बाद भी वाइब्रेंट गांवों की कार्ययोजना तैयार नहीं

Fri, 24 Apr 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नेपाल सीमा से सटे पलिया-निघासन क्षेत्र के 37 गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल किया गया है, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी इन गांवों की कार्ययोजना तैयार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई है।
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, पलायन रोकना और सीमा सुरक्षा को मजबूत करना है। इसके तहत गांवों में आधारभूत ढांचे का विकास, सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार सृजन, क्षेत्र विशेष के अनुरूप गतिविधियां, स्मार्ट कक्षाओं वाले स्कूल और पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पलिया और निघासन ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों और संबंधित गांवों के सचिवों ने अब तक कार्ययोजना तैयार नहीं की है।
कार्ययोजना में गांवों में सरकारी स्कूल, अस्पताल, योजनाओं का लाभ और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट देना शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें