फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 17 दिन बाद भी ट्रक चालक का पता नहीं लगा सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीती 30 जून को करीब ढाई सौ क्विंटल सरसों से भरे लापता ट्रक चालक का 17वें दिन भी कोतवाली पुलिस पता नहीं लगा सकी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। जांच के बाद सरसों खरीदने के दो दोषियों को पुलिस ने जेल भेजा।
विज्ञापन


पंजाबी कॉलोनी निवासी रूपेश कुमार सिंघल ने एक जुलाई को कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए ट्रक सहित 250 क्विंटल सरसों गायब होने की शिकायत की थी। रुपेश ने इस मामले में ट्रक चालक अखिलेश कुमार ग्राम राही हरगांव को नामजद किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
ट्रक चालक की लोकेशन और सीडीआर के सहारे कोतवाली पुुलिस उसका तो पता नहीं लगा, लेकिन पुलिस के हाथ दो आरोपी चढ़े जो घटना में शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपी अनीस अहमद ग्राम ढखेरवा और अरबाज उर्फ नसीम निवासी ग्राम ढखेरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए उनका चालान कर दिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने ट्रक चालक के बारे में अहम जानकारी दी। कोतवाली पुलिस घटना के करीब 17 दिन बीत जाने के बाद अभी तक ट्रक चालक का पता नहीं लगा सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें