पलिया की अतरिया रेलवे क्राॅसिंग पर रिस रहे पानी को रोकते कारसेवक। संवाद
पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के आगे रेलवे क्राॅसिंग पर शारदा नदी के पानी से हुआ कटाव काफी हद तक रोक लिया गया है, लेकिन रिसाव अभी खत्म नहीं हुआ। इसे रोकने के लिए लगातार कारसेवक व रेलकर्मी जुटे हुए हैं।
लोगों ने कहा कि पहले यह रिसाव कुछ ही जगह पर था, लेकिन उसके बाद तेजी से मिट्टी काटनी शुरू हो गई। इसके बाद कारसेवा व रेलकर्मियों की मदद से लगातार रेल लाइन को बचाने का कार्य किया जा रहा है। अब रिसाव कुछ ही मीटर पर रह गया है, लेकिन उसको किसी न किसी तरीके से बंद करने के लिए लगातार जाल में मौरंग भरी बोरियों को डालकर कार्य किया जा रहा है।
रविवार को नदी की बाढ़ के पानी ने पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया रेलवे क्राॅसिंग के आगे पुरानी जगह पर नीचे से रिसाव करना शुरू कर दिया था। इसे रोकने के लिए महंगापुर गुरुद्वारा के संत बाबा गुरनाम सिंह के निर्देश पर बड़ी संख्या में कारसेवक आगे आए और रिसाव रोकने का प्रयास किया।