फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रूरासुल्तानपुर में कटान जारी, शिव मंदिर की नींव प्रभावित

Sat, 24 Oct 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रूरा सुल्तानपुर में कटान करती शारदा नदी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिजुआ। रूरासुल्तानपुर गांव में शारदा नदी से कटान जारी है। इससे भोलेनाथ का मंदिर और आसपास के कच्चे मकान खतरे की जद में हैं। नदी किनारे मिट्टी कटने से मंदिर की नींव खुल गई है। एक कच्ची झोंपड़ी का हिस्सा भी हवा में लटक रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो सप्ताह से कटान हो रहा है। घाट पर बने पूजा-पाठ के चबूतरे नदी में समा चुके हैं। नदी का बहाव गांव की ओर होने से उपजाऊ जमीन भी लगातार कट रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
हरिहर सिंह, हरेंद्र सिंह, छोटे लाल, अमर सिंह समेत अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और बाढ़ खंड विभाग से कई बार शिकायत के बावजूद कटान रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से मौके का निरीक्षण कराकर तत्काल कटानरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों को आशंका है कि समय रहते बचाव कार्य नहीं हुआ तो मंदिर के साथ आसपास की आबादी पर भी संकट बढ़ सकता है।
विज्ञापन

वहीं, तहसीलदार गोला अरुण कुमार ने बताया कि अब कटान की रफ्तार धीमी हो गई है। थोड़ा-बहुत कटान हो रहा है। लेखपाल राजीव वर्मा लगातार मौके पर जाकर रिपोर्ट भेज रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें