निघासन। सिंगाही क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने और विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक, घर में अकेली समझकर छेड़खानी की नीयत से भीतर घुस आया। शोर मचाने पर उसका पति जाग गया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया।
पीड़िता ने बताया कि जब वह परिजनों के साथ आरोपी के घर शिकायत करने गई तो युवक ने उल्टे उसके पति को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने सिंगाही थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। सिंगाही थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद