फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच जारी

Wed, 18 Nov 2015 07:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण में दो दिनों में दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को शुरू हो गई। जांच बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच को लेकर ब्लाक मोहम्मदी, पसगवां, बेहजम और मितौली में काफी गहमा-गहमी रही। बृहस्पतिवार को जांच पूरी होने के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। पंचायत चुनाव में प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन के बाद पसगवां ब्लाक में आवेदन पत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रधान पद के 109 पदों के सापेक्ष 1121 नामांकन, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 2041 नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। नामांकन पत्रों की जांच के लिए 14 काउंटर बनाए गए हैं। 109 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रहे क्योंकि इन पदों पर किसी ने नामांकन नहीं कराया है।
मोहम्मदी। ब्लाक में 107 ग्राम प्रधान पदों के सापेक्ष 931 नामांकन पत्रों तथा 1299 पंचायत सदस्य पदों के मुकाबले दाखिल हुए 1733 नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। जांच गुरुवार तक होगी। यह जानकारी बीडीओ मोहम्मदी एके सिंह ने दी।
विज्ञापन

मितौली। मितौली ब्लाक में कुल 91 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए कुल 922 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। ब्लाक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में  सर्वाधिक 27 तथा ककरहा, खुडेहरा सेमराग्रांट में सबसे कम तीन-तीन ही नामांकन दाखिल हुए हैं। नामांकन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी पवन कुमार और बीडीओ राकेश प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई।
पदों के सापेक्ष नौ गुना बिके नामांकन पत्र
महेवागंज। नामांकन पत्रों की बिक्री के आखिरी दिन फूलबेहड़ ब्लाक में काफी भीड़भाड़ रही। बुधवार तक प्रधान और सदस्य पद के लिए अब तक 1500 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। 19 और 20 नवंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। बिक्री के अंतिम दिन गांव में अपनी सरकार बनाने के दावेदारों की काफी गहमागहमी रही। बुधवार तक प्रधान पद के 73 के सापेक्ष 650 नामांकन पत्र बिके। यानि पद के सापेक्ष नौगुना ज्यादा पत्रों की बिक्री हुई। वहीं सदस्य पद के लिए 850 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें