फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अंग्रेजी के प्रश्न रहे कठिन, गद्यांश लगा आसान

Mon, 08 Jun 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में हो रही अभ्यर्थियों की तलाशी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के 16 केंद्रों पर सोमवार से शुरू हुई तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया।
विज्ञापन

अधिकांश अभ्यर्थियों के अनुसार गद्यांश, कारक और विलोम शब्द से जुड़े सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे, जबकि अंग्रेजी और विशेष कोडिंग वाले कुछ प्रश्नों ने उन्हें उलझाए रखा। दोनों पालियों में पंजीकृत 13,248 अभ्यर्थियों में से 9,731 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,517 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में ‘गुलाम’ शब्द का विलोम, ‘घोंसले में चिड़िया है’ जैसे कारक संबंधी प्रश्न और गद्यांश आधारित सवाल शामिल थे। अधिकांश अभ्यर्थियों ने इन्हें आसान बताया। हालांकि, अंग्रेजी विषय और विशेष कोडिंग वाले प्रश्नों को समझने में कुछ समय लगा।
विज्ञापन

दूसरी और तीसरी बार परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी अपेक्षाकृत अधिक आत्मविश्वास से भरे नजर आए। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी प्रश्नों और संभावित अंकों को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।
उधर, परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज और स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज में परीक्षा हॉल, प्रवेश एवं निकासी द्वार, सीसी कैमरों की कार्यप्रणाली, बिजली और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रोकथाम के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रत्येक पाली में 6,624 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 4,847 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,777 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4,884 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 1,740 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। पहले दिन कहीं से भी किसी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली।


सभी सवालों के जवाब दिए हैं। पहली बार पुलिस भर्ती का पेपर दिया है। पेपर अच्छा गया है। अब परिणाम का इंतजार है।
-दीपक, बदायूं


लिखित परीक्षा में 80 से 90 नंबर के प्रश्न हल किए हैं। कुछ सवाल विशेष कोडिंग के थे, जिन्होंने थोड़ा परेशान किया।
-सचिन कुमार, शाहजहांपुर


पुलिस भर्ती परीक्षा की पहले से तैयारी कर रहे थे। सेंटर दूर होने की वजह से पहले ही यहां आना पड़ा। दूसरी बार परीक्षा दी है।
-महिमा यादव, रायबरेली


प्रश्नपत्र में गद्यांश और उपसर्ग से जुड़े सवाल अच्छे थे। सभी सवालों के जवाब देने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।
-दिव्या, रायबरेली

डीएस कॉलेज में हो रही अभ्यर्थियों की तलाशी। संवाद

डीएस कॉलेज में हो रही अभ्यर्थियों की तलाशी। संवाद

डीएस कॉलेज में हो रही अभ्यर्थियों की तलाशी। संवाद

डीएस कॉलेज में हो रही अभ्यर्थियों की तलाशी। संवाद

डीएस कॉलेज में हो रही अभ्यर्थियों की तलाशी। संवाद

डीएस कॉलेज में हो रही अभ्यर्थियों की तलाशी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें