फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंताओं, सीडीओ के बीच गतिरोध खत्म

Fri, 08 May 2015 07:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ और सीडीओ के बीच पिछले दो दिनों से चल रहा गतिरोध आखिरकार शुक्रवार को खत्म हो गया। संगठन के पदाधिकारियों और सीडीओ के बीच विकास भवन स्थित उनके दफ्तर में हुई वार्ता के बाद अभियंताओं की नाराजगी दूर हो गई। जिसके बाद अभियंताओं ने काली पट्टी उतार दी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान दो सहायक अभियंताओं को कथित तौर पर असंसदीय भाषा में संबोधित करने और बाद में सभाकक्ष से बाहर किए जाने से डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने नाराजगी जताते हुए गुरुवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के बाहर प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया था। अभियंताओं ने ऐलान किया था कि डीएम किंजल सिंह के आने तक वे सीडीओ नितीश कुमार के किसी भी आदेश का अनुपालन नहीं करेंगे। अभियंताओं ने शुक्रवार को भी इस प्रकरण को लेकर बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। हालांकि दोपहर बाद सीडीओ की मौजूदगी में उनके दफ्तर में परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डीपीआरओ योगेंद्र कटियार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नंदलाल, आरईएस के अधिशाषी अभियंता नीरज कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष जीएस सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष पीपी सिंह, एई सतीश राघवेंद्रम, जेके दीक्षित, जेई एसएस गौड़ की मौजूदगी में सौहार्र्द्रपूर्ण वातावरण में बैठक हुई और दोनों पक्षों की नाराजगी दूर करते हुए एक-दूसरे के बीच उपजी भ्रांतियों को दूर किया गया।  
विज्ञापन

अध्यक्ष जीएस सिंह ने बताया कि वार्ता के बाद संगठन को कोई शिकायत नहीं रह गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें