फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डिजिटल क्राॅप सर्वे के विरोध में उतरे कृषि विभाग के कर्मचारी

Mon, 25 Aug 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदा​धिका
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डिजिटल क्राॅप सर्वे अभी लेखपाल करते थे, लेकिन अब अधीनस्थ कृषि सेवा के कर्मचारियों को ये काम सौंपा गया है। इससे कर्मचारी भड़क गए। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर इस काम से छुटकारा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि उनके पास बीज वितरण से लेकर के किसानों के विकास के लिए प्रचार-प्रसार सहित सारे काम हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल अवशेष प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण, कृषकों का पंजीकरण, देय अनुदान धनराशि की डीबीटी, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, फसल सुरक्षा, कृषि निवेशों आदि तमाम काम है।
अब ऊपर से डिजिटल क्राॅप सर्वे का काम सौंपा जा रहा है। अगर यह काम करेंगे तो वह लोग अपने मूल काम से भटक जाएंगे। इस काम में प्राइवेट सर्वेयर, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, बीटीएम, एटीएम सहित कृषि गन्ना, एवं उद्यान विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र प्रसाद, डॉ. अनिल कुमार, राजकिशोर प्रजापति, गोकुल प्रसाद, आशीष, निरंजन, गजेंद्र आदि काफी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें