फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी और शिक्षक सम्मानित

Sat, 06 Jun 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी में सम्मानित जनगणना कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
मैलानी/बांकेगंज। जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों और शिक्षक मुकेश वर्मा को सम्मानित किया गया। जनगणना में जनपद को प्रथम स्थान मिलने पर नगर पंचायत मैलानी में आयोजित समारोह में सुपरवाइजरों, प्रगणकों, सहायकों और सहयोगी कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, समाजसेवी भवानी शंकर माहेश्वरी और भाजपा नेत्री गुरमीत कौर ने सुपरवाइजर अरविंद मिश्रा, राम सागर, सुरेश चंद्र, तौसीफ हैदर तथा प्रगणक विनय कुमार शर्मा, हरप्रीत सिंह, दिलीप सिंह यादव, रेनू देवी, नसीमा बेगम समेत जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जनगणना चार्ज अधिकारी विजय बहादुर यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर, बांकेगंज में 2027 की जनगणना के प्रथम चरण के सफल संचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक एवं पूर्व एआरपी मुकेश वर्मा को एसडीएम गोला प्रतिक्षा त्रिपाठी और तहसीलदार ने प्रशस्ति-पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। जनगणना अभियान के दौरान उन्होंने प्रगणकों के प्रशिक्षण और मकान गणना कार्य में सुपरवाइजर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष गिरि उर्फ कन्हैया, वीरेंद्र कुमार, अरविंद मिश्रा, विपिन कुमार, प्रेरणा यादव, रीना गिरि, दिनेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई।

मैलानी में सम्मानित जनगणना कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें