भाई ने मिल प्रशासन पर लगाए आरोप
मृतक के भाई जयव्रत शुक्ला ने बताया कि उनका भाई ओमप्रकाश चीनी मिल में काम कर रहा था। काम करते समय अचानक वह ऊंचाई से गिर गया, जिससे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मिल के अधिकारियों ने तुरंत सूचना न देकर जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजने के बाद हादसे की सूचना दी। मृतक के सिर और पीठ पर चोट के निशान थे। नाक और सिर से खून भी निकला था। हादसा मिल प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है। मिल अधिकारी हादसे को बीमारी बताकर दुर्घटना से खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
एचआर हेड केएन राय का कहना है कि कर्मचारी ग्राउंड फ्लोर पर काम करते वक्त हार्ट अटैक पड़ने से अचानक गिर गया। सूचना के बाद उसे डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां पर ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कम होने के पर प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए शाहजहांपुर भेजा गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
उधर, मामले में एसएचओ पसगवां दीपक राठौर ने बताया कि मिल प्रशासन ने कर्मचारी की मौत की सूचना दी है। मृतक का शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। तहरीर मिली तो जांच की जाएगी।