फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने रौंद डाली गन्ने-धान की फसल

Wed, 01 Oct 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हाथियों के झुंड द्वारा राैदी गई गन्ने की फसल। संवाद
विज्ञापन
निघासन। गांव महादेव टांडा में सोमवार रात जंगली हाथियों ने किसानों की फसलों पर धावा बोल दिया। हाथियों के झुंड ने केले, गन्ने और धान की फसल को रौंद डाला।
विज्ञापन

किसान बृजभान, अनीश और विजय प्रकाश ने बताया कि उनकी केले की फसल पूरी तरह चौपट हो गई। राम प्रसाद, रमेश, श्रीराम, सतनाम और सर्वेश की गन्ना और धान की फसल भी हाथियों ने रौंद डाली। अचानक खेतों में हाथियों को देख किसान मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर उन्हें खदेड़ा।
किसानों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी थी लेकिन वन विभाग की टीम समय से नहीं पहुंची। इस बाबत रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की फसल के नुकसान का आकलन कराया जाएगा। नियमानुसार सहायता राशि किसानों तक पहुंचाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें