फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने वन विभाग की पौधशाला रौंदी, गेट तोड़ा

विज्ञापन
हा​थियों ने रौंदी पौधशाला। स्त्रोत- वन विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। पिछले तीन माह से अधिक समय से किशनपुर सेंक्चुरी में डेरा डाले नेपाली हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है। शाम ढलते ही जंगल से निकल कर ये हाथी आबादी से सटे खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही वन विभाग की पौधशाला रौंद रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात इस झुंड में शामिल सात हाथियों में से पांच टस्कर हाथी जंगल से निकलकर बफरजोन मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट की पौधशाला पहुंचे और पौध को रौंदने के साथ गेट तोड़ डाला। इसके बाद हाथियों ने खुटार रेंज की सिहुरा बीट के पिपरा और केसरियापुर गांव के खेतों में धावा बोला।
तीन किसानों श्रीकृष्ण, बिल्लू और टिल्लू के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को खाया और पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर डाला। खेतों में पड़ी मड़ैया तहस-नहस कर डाली। फसलों की निगरानी कर रही वन कर्मियों की टीम और किसानों ने पटाखे दागकर और शोर मचाकर उन्हें खदेड़ा। खदेड़ने से नाराज टस्कर हाथी ने किसानों की मेड़ पर खड़े कई पेड़ उखाड़ डाले।
विज्ञापन

सुबह हाथी जंगल की ओर चले गए। निगरानी टीमों के मुताबिक, बुधवार को हाथियों की लोकेशन चलतुआ जंगल में मिली है। रेंजर मैलानी निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि निगरानी कराई जा रही है। किसानों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें