फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने रौंदी किसानों की फसल, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। दुधवा टाइगर रिजर्व से निकलकर खेतों में पहुंचे हाथियों के झुंड ने बेलरायां रेंज के खैरीगढ़ इलाके में भारी तबाही मचाई। बीती रात हाथियों ने कई किसानों की गन्ने और धान की फसल को रौंद डाला। इससे किसानों में दहशत है।
विज्ञापन

पीड़ित किसानों में जलीस अहमद, अमर सिंह, रामबिलास और बिरजू शामिल हैं। सबसे ज्यादा नुकसान जलीस अहमद का हुआ है। उनकी करीब 15 बीघा गन्ने की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि लगातार जंगल से निकलकर आ रहे हाथी उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से हाथियों से फसलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और नुकसान की भरपाई की मांग की है।
क्षेत्रीय वनाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिन किसानों की फसलें नष्ट हुईं हैं, वे मुआवजे के लिए आवेदन करें। विभागीय प्रक्रिया के तहत पात्र किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें